देश /डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार के पूर्णिया जिले के बाइसी अनुमंडल स्थित खपरा पंचायत में बुधवार को हुई महादलित परिवारों के साथ लूट पाट ,हत्या ,आगजनी को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और करवाई की मांग विहिप के द्वारा की गई है ।विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिहादियों द्वारा हिंसक हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने पीड़ित माह- दलित परिवारों को शीघ्र न्याय की मांग की है। विहिप के केन्द्रीय महामंत्री श्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि गत बुधवार आधी रात को सैंकड़ों की संख्या में हथियारों से लैस भीड़ ने हमला कर लगभग दो दर्जन घरों को आग के हवाले किया, श्री मेवा लाल राय नामक हिन्दू महा-दलित की नृशंस हत्या कर दी, गर्भवती महिला का सिर फोड़ दिया, अन्य बहिन-बेटियों, बच्चों व बुजुर्गों तक पर अमानवीय अत्याचार तथा धारदार हथियारों से हमले किए।
कहा जा रहा है कि इन हमावरों में बांग्लादेशी व रोहींग्या घुसपैठिए भी सामिल थे।उन्होने कहा कि घटना के तीन दिन बीतने पर भी ना तो अपराधी पकड़े गए और ना ही पीड़ितों की सुरक्षा सहायता या पुनर्वास के विषय में कुछ हुआ। उन्होंने मांग की कि हमलावरों पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर गिरफ़्तारी हो तथा पीड़ित परिवारों की सुरक्षा, आर्थिक सहायता व पुनर्वास हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा सार्थक कदम अबिलंब उठाए जाएं।
श्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल के मंझवा गांव के खपरा पंचायत में 19 मई बुधवार को अर्ध रात्रि में महादलितों पर ढहाए गए महा-कहर ने बंगाल में इसी माह हुए क्रूर हिंसक हमलों को दोहरा कर हिन्दू समाज के धैर्य की परीक्षा लेने का पुनः दुस्साहस किया है। हमले, मारपीट, लूटपाट, हिंसा व आगजनी की इन जघन्य घटनाओं पर स्थानीय पुलिस प्रशासन व शासन की उदासीनता भी बेहद चिंतनीय है। लोगों के मन में यह शंका है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव के कारण ही ऐसा हो रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय बाल आयोग तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी मामले में स्वतः संज्ञान लेकर तत्काल उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
विहिप महामंत्री ने यह भी कहा कि इस जघन्य हमले ने “मीम-भीम” के नारे की भी पुन: पोल खोल दी है। छुद्र राजनैतिक लाभ के लिए ऐसे झूठे नारों कि आड़ में ही हिन्दू समाज के इस पराक्रमी दलित समुदाय को हिंसा का शिकार बनाया जाता रहा है। हमारे अनुसूचित जाति व जनजाति के बंधु-भगिनियों को इनसे भ्रमित ना होकर, अत्यंत सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने उन सभी सेक्युलरिस्ट व दलितों के कथित मसीहाओं को भी आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि जिहादीयों द्वारा हमलों पर उनके मुंह में दही क्यों जाम जाता है।विहिप ने यह भी कहा कि सभी पीड़ित महादलित परिवारों की सुरक्षा, क्षतिपूर्ति व पुनर्वास साथ आक्रमणकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित होने तक हिन्दू समाज चुप नहीं बैठेगा ।
बता दे की 19 मई को रात करीब 11 बजे उग्र भीड़ द्वारा गांव में आग लगा दी गई थी साथ ही पूर्व चौकीदार नेवालाल राय की पीट पीट कर हत्या कर दी थी यही नहीं भीड़ ने घरों में घुस कर महिलाओं और बच्चो को भी पीटा ।घटना की सूचना के बाद में कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत करवाया था ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी शिक्षा … Read more
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल की,एक … Read more
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां जब … Read more
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र मेंकितना-कितना … Read more
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्कThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श लिया।.सुझाव मिला किसी बच्चे की … Read more
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। सातवें दिन … Read more
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका,Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली का किया जाता है उपयोग,जिले … Read more
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को 101 कलशों के साथ … Read more