भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

किशनगंज /ठाकुरगंज /संवादाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारतीय जनता युवा मोर्चा ठाकुरगंज नगर के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया।जिसमे शरीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।वर्षा में भी कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक पेड़ लगाए।मौके पर उपस्थित भाजयूमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा व भाजपा नगर महामंत्री सन्नी झा ने कहा कि विपदा की घड़ी में हमे पेड़ ही बचाने का कार्य करता है।

पेड़ से हमे छाया जलावन व फल व फूल प्राप्त होता है।उन्होंने कहा कि सभी अपने आसपास पेड़ लगाए,पॉलीथिन का प्रयोग नही करें।पेड़ से पर्यावरण शुद्ध व स्वच्छ होता हैं।माँ की ममता के समान पेड़ हमे छाया देती हैं और हमारी सुरक्षा करती है।जनकल्याण के लिए वृक्षारोपण जरूरी हैं।मौके पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री अनन्त गोस्वामी,भाजपा ठाकुरगंज ग्रामीण उपाध्यक्ष लक्ष्मण झा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष ऋतु राज अरोड़ा, तेलता राय आदि उपस्थित हुए।