ये सभी लोग रोजी रोटी के लिए नेपाल पर थे निर्भर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नेपाल के बिर्तामोड़ स्तिथ भारतीय ग्राहकों पर आश्रित आंख अस्पताल सहित कई पर्यटक स्थल है सुनसान
सीमा पर आवाजाही ठप होने से रिश्तेदारों को भी मिलने जुलने में हो रही है परेशानी
खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
भारत – नेपाल सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीण जिनका नेपाल से रोटी और बेटी का संबंध है आज कल कठिनाइयों से गुजर रहे हैं । दार्जीलिंग जिले के नक्सलबाड़ी , पानीटंकी , खोरीबाड़ी सहित खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के डांगुजोत , मैनागुड़ी , नायाहाट , सोनापिंडी व डुब्बाजोत आदि यह सभी भारत-नेपाल की सीमा से सटा हुआ है। यहां एक ओर कदम रखो तो भारत और दूसरी तरफ रखो तो नेपाल लग जाता है। यहां के ज्यादातर लोग कामकाज करने नेपाल जाया करते थे। कोई वहां रिक्शा चलाता था, कोई मजदूरी करता था। किसी की दुकान थी तो कोई घर बनाने का राज मिस्त्री वाला काम करता था, लेकिन इन दिनों ये सभी लोग चिंतित हैं। किसी के पास कोई काम नहीं है। सभी लोग बेरोजगार हो गए हैं।
ये सभी लोग रोजी रोटी के लिए नेपाल पर निर्भर हैं। अभी इनके पास कोई काम नहीं है।जिससे इनलोगों को रोजी रोटी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । वहीं बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक भी हाट बाजार करने भारतीय इलाकों में आते थे, लेकिन कोरोना कि वजह से सीमा के आर-पार आने-जाने पर पूरी तरह से एसएसबी व नेपाल प्रशासन द्वारा पाबंदी लगा दी गयी है। एसएसबी जवान हर चेक पोस्ट पर पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी भी कर रहे हैं और नेपाल नागरिकों को भारत में प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी तो वही नेपाल सशस्त्र बल द्वारा भी चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही हैं और भारतीय नागरिकों को नेपाल में प्रवेश करने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गयी है। जिससे ना सिर्फ रोजी रोटी बल्कि रिश्तों में भी दूरियां बढ़ी है । स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की हमलोगों का नेपाल से ही रोजी रोटी चलता था। कोरोना के कारण सीमा पर आवाजाही ठप होने से हमलोगों को काफी दयनीय स्थिति हो गयी है।
इस महामारी में क्या काम करें क्या ना करें कुछ समझ में नहीं आ रहा है ।
और न ही हम जैसे लोगों को रोजगार को लेकर सरकार कोई ठोस कदम उठा रही है। अब हमलोगों का क्या होगा ? भगवान ही मालिक है। बता दें कि कोरोना के कारण सीमा पर आवाजाही ठप है। लोगों के बीच थोड़ी दूरी बनी हुई है , भारत – नेपाल में रह रहे रिश्तेदारों को मिलने जुलने में परेशानी हो रही है। सीमावर्ती इलाके और नेपाल में जिन भारतीयों का व्यापार है उनकी दिक्कतें बढ़ी है। उनका व्यापार कोरोना वायरस को लेकर ठप है। इधर सीमा पर आवाजाही ठप होने से सीमावर्ती क्षेत्र पानीटंकी व नक्सलबाड़ी बाजार भी सुनसान है, वहीं नेपाल के बिर्तामोड़ स्तिथ भारतीय ग्राहकों पर आश्रित आंख अस्पताल सहित कई पर्यटक स्थल सुनसान है। सीमा सील रहने के कारण , बेटी- रोटी के सम्बंध पर भी प्रभाव साफ साफ दिख रहा है । दोनों ओर के लोग परेशान हैं , दोनों ओर के लोग अपने रिश्तेदार सगे संबंधियों के यहां नहीं जा पा रहे हैं। साथ ही शादी – विवाह, श्राद्ध सहित अन्य कार्यक्रमों में लोगों को जाना जरूरी रहता है, लेकिन सीमा सील रहने के कारण लोग एक दूसरे के यहां नहीं जा पा रहे हैं। दोनों ओर के लोग इलाज व धार्मिक यात्रा पर भी नहीं जा पा रहे हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़े
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी … Read more
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की … Read more
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा … Read more
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर … Read more
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्कThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श … Read more
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह … Read more
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका,Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली … Read more
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार … Read more
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही ।पीएम मोदी ने कहा कोरोना … Read more
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना … Read more
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की लालू … Read more
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना स्थिति की … Read more
- बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी• आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी करेंगी जागरूक• टीकाकरण के लिए 9 प्रकार के पहचान पत्र मान्य• सत्र स्थलों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधाThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! … Read more
- दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पणदिल्ली: दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी ।इस मौके पर … Read more