देश /डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीजेपी नेता सह सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने जाप नेता पप्पू यादव पर जम कर निशाना साधा है। मालूम हो कि बीते दिनों पप्पू यादव ने उनके संसदीय क्षेत्र में रखे एंबुलेंस को लेकर घेरा था ।जिसके बाद आज श्री रूड़ी ने पप्पू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधी अगर किसी मंदिर में बैठ जाए तो संत नहीं हो जाता। हमारे एक मित्र (पप्पू यादव) का एक एफिडेविट था उसमें उन्होंने 32 आपराधिक मुकदमों को स्वयं स्वीकारा है।
उन्होंने कहा कोई धारा बची नहीं है जो पप्पू यादव पर ना लगी हो ।श्री रूडी ने अपने संसदीय क्षेत्र सारण में पत्रकार वार्ता कर कहा कि में कुछ कहना नहीं चाहता था लेकिन बहुत मजबूरी में आज यह पत्रकार वार्ता कर रहा हूं ताकि लोग सच्चाई से अवगत हो । श्री रूडी ने पुरुलिया हथियार कांड को लेकर भी पप्पू यादव को घेरा और एक निजी चैनल द्वारा पूर्व में प्रसारित क्लिप जिसमें हथियार कांड का आरोपी पप्पू यादव के नाम का जिक्र कर रहा है कि किस तरह पप्पू यादव ने उसे भारत से नेपाल भागने में मदद की को लेकर घेरा है।श्री रूड़ी ने पूर्णिया के पूर्व विधायक अजित सरकार की हत्या में पप्पू यादव की संलिप्तता और वर्षों तक जेल में रहने की बात कही और कहा कि हाई कोर्ट ने भले बरी कर दिया हो लेकिन सुप्रीम कोर्ट में आज भी मामला चल रहा है।
श्री रूडी ने वामपंथी पार्टियों द्वारा पप्पू यादव का समर्थन करने पर कहा कि उन्हें बहुत दुख होता है कि ये लोग कैसे अजित सरकार की हत्या को भूल गए वहीं उन्होंने पप्पू यादव पर चल रहे अन्य मुकदमों का भी जिक्र करते हुए मुकदमों को प्रभावित करने का आरोप लगाया है ।
श्री रूड़ी ने कहा कि कहा गया ये एंबुलेंस मेरे घर में लगा है।जिसपर उन्होने अपने घर की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि ये मैं बताना चाहता हूं कि पटना जाने के बाद ये मेरा घर है और मैं यहीं रहता हूं ।उन्होंने कहा यह बहुत पुराना घर है और यहां कहीं एबुलेंस नहीं है। जहां एंबुलेंस खड़े थे वो बहुत आधुनिक सामुदायिक केंद्र है।श्री रूडी ने कहा कि यहां कहीं चारदीवारी नहीं है।उन्होने कहा कि ये सरकार के नाम से पंजीकृत जमीन है जबकि आरोप लगाया गया कि मेरी निजी जमीन है ,जिसे लेकर श्री रूडी ने दस्तावेज भी सार्वजनिक किए हैं।उन्होने कहा मैं पिछले 10 वर्षों से एंबुलेंस का काम कर रहा हूं। यह पूरी तरह सरकारी है। मैं समन्वय करता हूं, ताकि अच्छी तरह चले। श्री रूडी ने कहा कि इस समुदायिक केंद्र में कई तरह की ट्रेनिंग दी जाती है और हर प्रकार का कार्य चलता है ।वहीं श्री रूडी ने मेडिकल बोर्ड द्वारा पटना रेफर करने के बावजूद दरभंगा में ही पप्पू यादव के रहने पर भी उन्हें घेरा और कहा कि सिर्फ समाचार बनने के लिए वो कहीं भी घुस जाते है जिसपर परिवार को ध्यान देना चाहिए ।
देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़े :
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी शिक्षा ग्रहण करने के … Read more
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल की,एक महादेवी देवी वर्मा … Read more
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां जब बढ़ी तो,गलतफैमियां भी … Read more
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र मेंकितना-कितना गर्जनकितनी गहरी है … Read more