- 4 सप्ताह बाद ले सकते हैं को-वैक्सीन की दूसरी डोज
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी किया गया निर्देश
- लोगों में बढ़ रही टीकाकरण को लेकर जागरूकता
पूर्णिया /प्रतिनिधि
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी वैक्सीन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। लोगों द्वारा टीकाकरण के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाते हुए नजदीकी टीकाकरण स्थल पर टीका लगवाया जा रहा है। सरकार द्वारा लगवायी जा रही कोविड-19 वैक्सीन की दो डोज लिया जाना जरूरी है । जिसके बीच सरकार व वैक्सीन एक्सपर्ट टीम द्वारा निर्धारित समय सीमा तय किया गया है। एक्सपर्ट टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर वैक्सीन कोविशील्ड की दूसरो डोज की समय अंतराल में बदलाव किया गया है। अब लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज 12 से 16 सप्ताह के बीच लगायी जाएगी। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए लगाया जा रहा दूसरा टीका कोवैक्सीन की दूसरी डोज पूर्व की तरह 4 सप्ताह के अंतराल पर ली जा सकती है।
कोविड की राष्ट्रीय कार्यरत टीम द्वारा लिया गया है फैसला :
कोविड की राष्ट्रीय कार्यरत टीम द नेशनल टेक्नीकल एडवाइजरी ग्रुप ऑफ इम्युनाइजेशन (एनटीएजीआई) एवं नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑफ वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 द्वारा हुई बैठक में वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड की दोनों डोज के समय अंतराल में बदलाव की गयी । अब लोगों को कोविशील्ड के पहले डोज लेने के बाद 12 से 16 सप्ताह के बीच दूसरी डोज लगायी जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस बदलाव को स्वीकृति देते हुए सभी राज्यों में इसे लागू करने का निर्देश जारी किया गया है। कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को लगाया जा रहा दूसरा टीका कोवैक्सीन की दोनों डोज पूर्व की भांति 4 सप्ताह के अंतराल पर लगायी जा सकती है।
लोगों में बढ़ रही टीकाकरण को लेकर जागरूकता :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र दास ने बताया लोगों में कोविड-19 से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। अब लोग स्वयं अपना पंजीकरण सरकार द्वारा दिए गए वेबसाइट https://selfregistration.cowin.gov.in/ पर करते हुए तय समय में अपने नजदीकी टीकाकरण स्थल पर जाकर टीका का दोनों डोज लगा रहे हैं। टीकाकरण स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। सभी टीकाकरण स्थल पर लोगों के लिए प्रतीक्षा स्थल, टीकाकरण केंद्र के साथ ही टीकाकरण पश्चात आधे घंटे तक चिकित्सक की निगरानी में रहने हेतु ऑब्जर्वेशन स्थल उपलब्ध है। टीका के लिए कतारबद्ध लोगों के बीच 2 गज की दूरी के साथ ही पूरी तरह मास्कबद्ध होने का ध्यान रखा जाता है। टीकाकरण के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी जानकारी दी जाती है जिससे संक्रमण की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
जिले में 3 लाख से अधिक लोगों ने लिया है कोविड-19 का टीका :
रविवार को जिले में 6 हजार 123 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगाया जिसमें 5 हजार 704 लोगों को पहला डोज जबकि 419 लोगों को कोविड-19 का दूसरा डोज दिया गया।जिले में अब तक 3 लाख 21 हजार 788 लोगों द्वारा कोविड-19 का टीका लिया जा चुका है जिसमें 2 लाख 59 हजार 196 लोगों द्वारा पहला डोज जबकि 62 हजार 592 लोगों द्वारा दोनों डोज का टीका लगाया जा चुका है। जिले के सदर अस्पताल के अलावा सभी प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैक्स-7, सहयोग नर्सिंग होम व फातिमा हॉस्पिटल में भी कोविड-19 टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार जिले में कोविड-19 टीकाकरण हेतु विशेष कैम्प का भी आयोजन किया जाता है।
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी शिक्षा ग्रहण … Read more
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल की,एक महादेवी … Read more
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां जब बढ़ी … Read more
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र मेंकितना-कितना गर्जनकितनी … Read more