खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी मोड़ में कोरोना मरीज पाये जाने पर उक्त इलाके में हाहाकार मच गया है। इसी को देखते हुए सोमवार को माकपा रेड वालंटियर्स की ओर से पीडब्लूडी मोड़ के पास कोरोना संक्रमित घरों व आसपास इलाके में दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइजेशन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए राजा दास ने बताया कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप ने खोरीबाड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हाहाकार मचा दिया है। प्रशासन संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं । बावजूद वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण ने गांवों की ओर भी तेज़ी से अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है।
पीडब्ल्यूडी में भी कोरोना मरीज पाये गए हैं। इसी को देखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए माकपा रेड वालंटियर्स की ओर से पीडब्लूडी मोड़ के पास व कोरोना संक्रमित घरों के आसपास दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया। साथ ही लोगों को साफ सफाई रखने व कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक का काम भी किया गया। इस मौके पर राजा दास के अलावा जयंत सरकार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के … Read more
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को … Read more
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं … Read more
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी … Read more