दिल्ली :डीआरडीओ द्वारा निर्मित कोरोना की स्वदेशी दवा 2 डीजी लॉन्च ,रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह सहित अन्य लोगों ने किया लॉन्च

दिल्ली : कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई के खिलाफ आज का दिन भारत के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है ।देश के वैज्ञानिकों ने यह सिद्ध कर दिया है कि वो किसी भी देश से पूछे नहीं है ।देश के वैज्ञानिकों ने पहले जहा वैक्सीन बनाई वहीं अब 2 डीजी टैबलेट बना कर पूरे विश्व में अपना परचम लहरा दिया है ।मालूम हो कि रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ द्वारा निर्मित कोरोना की स्वदेशी दवा 2DG को आज विधिवत लॉन्च कर दिया ।इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ हर्षवर्धन , एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मौके पर रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस दवा को तैयार करने में जिन वैज्ञानिकों की मुख्य भूमिका है, मैं उन्हें अपने हाथों से सम्मानित करना चाहूंगा।उन्होंने कहा कि ये दवा आशा और उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई है, ये दवा हमारे देश के वैज्ञानिकों की वैज्ञानिक क्षमता की एक मिसाल है ।

श्री सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय इस कोविड महामारी के दौरान बहुत प्रभावी और महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है।उन्होने कहा कि सीमा पर भी हमारी तैयारियां यथावत हैं ।






डीआरडीओ प्रमुख श्री जी.सतीश रेड्डी ने दवा पर जानकारी देते हुए कहा कि अभी सप्ताह में 10,000 के आस पास कुल उत्पादन होगा। आज AIIMS, AFMS और DRDO अस्पतालों में दे रहे हैं। बाकी राज्यों को अगले चरण में देंगे।उन्होंने बताया कि अभी थोड़ी देरी है। जून के पहले हफ्ते से सभी जगहों पर 2DG दवा उपलब्ध होगी । श्री रेड्डी ने कहा कि यह दवा कोरोना वायरस से संक्रमित कोशिकाओं पर सीधा काम करेगी। शरीर का इम्यून सिस्टम काम करेगा और मरीज जल्दी ठीक होगा।उन्होने कहा इसे मरीज के वजन और डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन के आधार पर कम से कम 5-7 दिन सुबह-शाम 2 डोज़ लेनी है ।






  • Hello world!
    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
  • जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचार
    जयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी शिक्षा ग्रहण … Read more
  • कविता :आज के अविरल कवि
    मधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल की,एक महादेवी … Read more
  • चुनिंदा शायरी
    जो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां जब बढ़ी … Read more
  • कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यार
    जब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र मेंकितना-कितना गर्जनकितनी … Read more