देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,60,960 नए मरीज मिले है।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,79,97,267 पहुंच चुकी है। वहीं इस समयावधि में 3,293 लोगो की मौत हुई है जो की एक दिन में अब तक की सर्वाधिक संख्या है ।देश में बीमारी से कुल मौतों की संख्या 2,01,187 हो गई है।
मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,78,709 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,48,17,371 है।वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 25,56,182 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,78,27,367 हो गया है ।