सिलीगुड़ी : पानीटंकी पुलिस के द्वारा किया गया मास्क का वितरण

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पानीटंकी पुलिस पोस्ट की ओर से कोरोना वायरस के मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाया गया । साथ ही इस कार्यक्रम के तहत लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया। मौके पर पानीटंकी पुलिस पोस्ट के ओसी गौतम साह ने लोगो से मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने, बेवजह घर से नहीं निकलने, तेज बुखार होने की स्थिति में कोरोना की जांच कराने और दो गज की दूरी का पालन करने और कराने की अपील की । साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग जरूरी है ।

उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोग जागरूक बने और दूसरे को भी जागरूक करे। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी प्रशासन को दें। ताकि, उनका कोरोना जांच कराया जा सके। इस दिन पुलिस पोस्ट की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम के तहत लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया और कोरोना के बचाव से जानकारी भी लोगो को दी गयी।