देश /डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 3,14,835 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,59,30,965 पहुंच चुकी है। वहीं 2,104 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,84,657 हो गई है।
मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,91,428 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,34,54,880 है।
वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 22,11,334 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,23,30,644 हुआ।