बिहार :कोर्ट की अनुमति के बिना लालू यादव न विदेश जा सकते हैं, न मोबाइल नंबर और पता बदल सकते हैं -सुशील मोदी

बिहार /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजद सुप्रीमो लालू यादव को चारा घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद एक तरफ जहा आरजेडी समर्थकों में जश्न का माहौल है वहीं बीजेपी के राज्य सभा सांसद सह बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जोरदार निशाना साधा है ।सुशील कुमार मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि राजद जमानत मिलने की कानूनी राहत को ऐसे पेश कर रहा है, जैसे हाईकोर्ट लालू प्रसाद को 1000 करोड़ के चारा घोटाला के अपराध से दोषमुक्त कर रिहा कर रहा हो।श्री मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद को 1 लाख के निजी बांड पर हाई कोर्ट ने उनकी सेहत को ध्यान में रखकर जमानत दी।उन्होंने कहा कि वे कोर्ट की अनुमति के बिना न विदेश जा सकते हैं, न मोबाइल नंबर और पता बदल सकते हैं।

श्री मोदी ने कहा कि को सुनिश्तित करना चाहिए कि पार्टी प्रमुख की रिहाई कानून-व्यवस्था की समस्या न बने।साथ ही कहा कि लालू प्रसाद को जमानत मिलना उनके परिवार को सुकून देने वाला है, लेकिन उनके अतिउत्सााही समर्थक यदि जश्न के बहाने सड़कों पर तेल पिलायी लाठी लेकर निकलेंगे, इस पर राजनीति करेंगे, तो उन्हें  कोरोना प्रोटोकोल तोड़ने की छूट नहीं दी जा सकती। बता दे की दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में पिछले साढ़े तीन साल से जेल में बंद लालू यादव को आधी सजा पूरी करने पर जमानत मिली है ।हालाकि अभी उनका एम्स में इलाज चल रहा है और तेजस्वी यादव का कहना है कि वो अभी एम्स में ही रहेंगे ।