सादर नमस्कार ,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सम्पूर्ण विश्व के साथ साथ हिंदुस्तानआज कोरोना महामारी से जूझ रहा है । हिंदुस्तान में लॉक डाउन के दो महीने होने वाले है तमाम एहतियात बरते जाने के बावजूद हिंदुस्तान में इस महामारी से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है ।हजारों लोग अस्पतालों में जीवन और मौत से जंग लड़ रहे है । हम उनके सकुशल घर वापसी हेतु प्रार्थना करते हैं साथ ही कोरोना वारियर्स को कोटि कोटि नमन करते हैं।देश जब महामारी से जंग लड़ रहा है उसी बीच मन में यह विचार आया कि समय का सदुपयोग किया जाए और आप सभी देश वाशियो तक खबर के साथ साथ मनोरंजन यथा हास्य ,कविता भी पहुंचे इसलिए इस न्यूज पोर्टल को आरंभ किया जाए । वैसे तो देश में आज सूचना क्रांति के इस दौर में हजारों न्यूज पोर्टल है जो आप तक खबरे पहुंचा रही है साथ ही टीवी ,अखबार के माध्यम से भी आप तक खबरे पहुंचती है तो आप को लग रहा होगा इसमें खास क्या है । देश में जबसे पोर्टल का चलन बढ़ा है हम देखते है उनमें कई आपसी वैमनस्य फैलाने का काम करते है जिनका मकसद होता है कि समाज को कैसे विभाजित किया जाए और अपना उल्लू सीधा किया जाए ।लेकिन हमारे इस पोर्टल का उद्देश्य समाचार के साथ साथ कश्मीर से कन्याकुमारी तक को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करेगा ।हमारे पोर्टल में सिर्फ खबर ही नहीं रहेगी बल्कि समस्याओं के जड़ में पहुंच कर उनका समाधान भी निकालने का प्रयास किया जाएगा । पोर्टल में आप की रचनाओं ,आप के तजुर्बे ,आप की प्रतिभा को भी स्थान दिया जाएगा ताकि उसका लाभ समस्त भारत वासियों को मिले ।पोर्टल अपने उद्देश्य में सफल हो और जन जन तक हमारे विचार ,हमारी संस्कृति पहुंचे उसके लिए आशीर्वाद की अपेक्षा है । पोर्टल में और क्या जुड़ना चाहिए आपके विचार आमंत्रित है ।आपके विचारो का सदैव स्वागत है ।