किशनगंज /विजय कुमार साह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के 41वां स्थापना दिवस पर टेढागाछ प्रखण्ड अन्तर्गत कालपीर बीबीगंज पंचायत के महादलित बस्ती में भारतीय जनता युवा मोर्चा टेढागाछ के तत्वावधान में बच्चों को काॅपी कलम का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद क्षेत्र संख्या 02 से उम्मीदवार श्रीमती खोशो देवी, भाजपा नेता गोपाल मोहन सिंह जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दास जी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विवेक कुमार जी, भाजपा कार्यकर्ता तेजनारायण मंडल, युवराज यादव, गणेश मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मौके पर श्रीमती खोशो देवी ने बच्चों को संबोधित करते हुए मन लगाकर पढ़ने और देश का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया। युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार जी ने कहा कि आज से 41 वर्ष पूर्व भारतीय जनता संघ को भारतीय जनता पार्टी का नाम मिला, जो कि आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।और दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के सत्ता पर काबिज है। हमें गर्व है एक ऐसे पार्टी का कार्यकर्ता होने पर जिसकी विचारधारा है देशहित और राष्ट्रवाद। सोमवार को इस पावन मौके पर मैं सभी छोटे बड़े भाजपा कार्यकर्ताओं को बारम्बार प्रणाम करता हूँ।