देश : रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अशोक चक्र से सम्मानित मेजर मोहित शर्मा की प्रतिमा का किया अनावरण

उत्तरप्रदेश /गाजियाबाद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने आज गाज़ियाबाद में अशोक चक्र से सम्मानित मेजर मोहित शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मेजर मोहित शर्मा की प्रतिमा प्रेरणा और आस्था दोनों की अभिव्यक्ति करता है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकत राष्ट्र की सुरक्षा पर आंख उठाकर देखने की कोशिश करता है, तो उस वक्त मन के अंदर जो भाव पैदा होता है, वह राष्ट्रीय स्वाभिमान का भाव पैदा होता है ।






श्री सिंह ने कहा कि हमारी सेना के जवानों ने आतंकियों का मजबूती के साथ सामना किया है। पहले की तुलना में आज आतंक की वारदाताओं में कमी आई है ।