किशनगंज :होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर एसपी कुमार आशीष ने सभी थानाध्यक्ष को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

किशनगंज /अनिर्बान दास

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपी कुमार आशीष ने सभी थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि पर्व को लेकर एहतियाती कार्रवाई सुनिश्चित की जानी है, ताकि हए क्षेत्र में त्योहार का आनद हर वर्ग के लोग उठा सके। होली के पूर्व की रात्रि होलिका दहन का कार्यक्रम पूरी निष्ठापूर्वक मनाया जाता है, इसमे इस बात को ध्यान में रखी जाए कि इस दिन किसी असमाजिक तत्व के द्वारा दूसरे व्यक्ति के व्यवहार में आने वाले समान को जला न डाले।

सभी थानों में थानाध्यक्ष शाति समिति की बैठक का आयोजन करेंगे। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर चौकसी बढ़ाएंगे। ताकि पूर्णरूपेन शाति एवं सौहार्द कायम रहे। रग व गुलाल खेलते समय इस बात्त का ध्यान रहे कि किसी दूसरे व्यक्ति की भावना को ठेस न पहुँचे। होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु व्यवस्था को योजनाबद्ध तरीके से कर लेने की आवश्यकता है।स्थल पर दण्डाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्ति एवं उनकी जो जिम्मेवारी होगी उन्हें बेहतर तरीके से निभाया जाना है । संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर एहतियाती कार्रवाई की जानी है|

आसूचना संग्रह करने,असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई आदि की जानी है।एसपी कुमार आशीष ने कहा कि शांति समिति की बैठक एवं गठन करना एवं उनके सदस्यों का मोबाईल नम्बर भी सुरक्षित रखा जाए, ताकि विषम परिस्थिति में उनका उपयोग किया जा सके। पूर्वकालीन पेट्रोलिंग, गश्ती एवं निगरानी की कार्रवाई | अग्निशामक दस्ता की प्रतिनियुक्ति, चिकित्सक टीम का गठन तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था की जानी है। रेलवे यातायात बाधित न हो, इसपर नजर रखी जाए, जाम किसी भी हालत में न हो, इसपर नजर रखा जाना है।