देश : कोरोना के 25 हजार से अधिक नए मरीज मिले, 161 की मौत

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में 25,320 नए कोरो ना के मरीज़ मिले है।

जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,13,59,048 पहुंच चुकी है।वहीं 161 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,607 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,10,544 है और बीमारी से ठीक हुए मामलों की कुल संख्या 1,09,89,897 है।

मालूम हो कि देश में कुल 2,97,38,409 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।