किशनगंज :पंचायत चुनाव को लेकर एडीएम ने की समीक्षात्मक बैठक,दिए जरूरी निर्देश

किशनगंज /विजय कुमार साह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को वरीय नॉडल पदाधिकारी सह एडीएम राहुल बर्मन की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव पूर्व तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।जिसमें टेढ़ागाछ बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित,सीओ अजय कुमार चौधरी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।उन्होंने आगामी पंचायत निर्वाचन 2021 से संबंधित तैयारियों पर विशेष चर्चा की और उन्होंने चुनाव के लिए व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।

बैठक में उन्होंने बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित को चिन्हित बूथों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करने का आदेश दिया।बैठक के बाद बीडीओ श्री गुलजारी कुमार पंडित ने बज्रगृह, मतगणना केंद्र उच्च विद्यालय टेढ़ागाछ लेजा कर व्यवस्था से अवगत कराया।इस मौके पर एडीएम श्री राहुल बर्मन ने द्वारा सभी को प्रखंड अंतर्गत निर्दिष्ट मतदान केंद्र का पुनः निरीक्षण कर आधार भूत संरचना को व्यवस्थित कर लेने का निर्देश दिया।