महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर किया गया हमला ,एक जवान जख्मी

महाराष्ट्र /गढ़चिरौली

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया है। नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की खबर है।जानकारी के मुताबिक सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया है।






सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 270 पुलिसकर्मी मौके पर भेजे गए थे। इसके लिए वायुसेना से भी मदद मांगी गई है। वहीं सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है।