बंगाल /कोलकाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीएम ममता बनर्जी ने आज आगामी विधान सभा चुनाव के लिए टीएमसी उम्मीदवारों की सूची जारी किया है ।मालूम हो कि कुल 294 विधान सभा क्षेत्र में से 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है वहीं तीन सीटे सहयोगी दल GMC के लिए छोड़ दी गई है ।इस चुनाव में 27 वर्तमान विधायकों को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है ।
मालूम हो कि सीएम ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी ।इस बार भवानीपुर विधान सभा क्षेत्र जहां से वो पिछली बार चुनाव लड़ी थी उसे छोड़ दिया है । जारी सूची में टीएमसी ने नए चेहरों को अधिक मौका दिया है और करीब 100 नए चेहरों पर इसबार उन्होंने दाव लगाया है ।
पार्टी ने 42 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है साथ ही 50 महिलाओं को भी उन्होंने टिकट दिया है ।सूची जारी करने के दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जिन पुराने लोगो का टिकट काटा गया है उन्हें एमएलसी बना कर विधान परिषद में लाया जाएगा साथ ही कहा कि भ्रष्टाचार से वो समझौता नहीं करेंगी ।ममता बनर्जी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि कल यानी शनिवार को वो सिलीगुड़ी जाएंगी और गैस के बढ़ते दाम के खिलाफ रैली करेंगी ।बता दे कि 9 मार्च को ममता बनर्जी नंदीग्राम जाएंगी और 10 मार्च को हल्दिया से नामांकन पर्चा दाखिल करेगी ।