आज का राशिफल

राशिफल 5मार्च 2021 दिन शुक्रवार

प्रयागराज /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष – बहुत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में कुछ अच्‍छा नहीं दिख रहा है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यापार भी ठीक है। काली वस्‍तु का दान करें। लाल वस्‍तु पास रखें।


वृषभ – जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर बहुत ध्‍यान देने की जरूरत है। किसी के नए सम्‍बन्‍ध हैं तो शादी टूटने तक की नौबत आ सकती है। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।


मिथुन – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब अच्‍छा दिख रहा है। बस थोड़ा डिस्‍टर्बिंग जरूर दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखिए। बजरंग बली की अराधना करें।







कर्क – विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। फिर भी कोई नई शुरुआत नहीं करें। प्रेम में भी बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है। भावनाओं में बहकर कोई तू-तू, मैं-मैं कर बैठेंगे आप। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, व्‍यापार सब मध्‍यम है। बहुत हिसाब से चलें। बजरंग बली की अराधना करें। लाल वस्‍तु पास रखें।


सिंह – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर रोक लग सकती है। गृहकलह के संकेत हैं। सीने में विकार हो सकता है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में समस्‍या आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब थोड़ा मध्‍यम चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करें। बजरंग बाण का पाठ करें।


कन्‍या – घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपका पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। अच्‍छी स्थिति दिखाई दे रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम ठीक-ठाक है। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा चल रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करें।







तुला – मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। नेत्र विकार की भी आशंका है। कुटुम्‍बीजनों में कोई समस्‍या हो सकती है। धनहानि हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक ठाक, व्‍यापार भी ठीक चलेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।


वृश्चिक – नरम-गरम बना रहेगा। हालांकि सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। फिर भी थोड़ा नुकसान हो सकता है। चंचलता की वजह से नुकसान हो सकता है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही चल रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
धनु – चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। नेत्र विकार या सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम है। काली वस्‍तु का दान करें।


मकर – रुपए-पैसे के मामले में अच्‍छा समय है। रुका धन वापस मिलेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापार भी आपका ठीक चलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।
कुंभ – राजनीतिक लाभ के संकेत हैं लेकिन कुछ कठिनाइयों के साथ। कोर्ट कचहरी में भी कठिनाइयों के साथ विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यापार ठीक चलेगा। प्रेम की स्थिति भी ठीक चलेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।


मीन – भाग्‍य साथ देगा। जीवन में तरक्‍की करेंगे आप। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *