बंगाल /कोलकाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से औपचारिक मुलाकात की और आगामी चुनाव को लेकर दोनों नेताओं ने विचार विमर्श किया है ।तेजस्वी यादव ने मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि जहां भी ज़रूरत पड़े हम ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पहली कोशिश है कि भाजपा को यहां पर बढ़ने से रोकना। ममता जी को जिताने में हम पूरी ताकत लगाएंगे। भाजपा ने देश के लोगों को ठगने का काम किया है ।
वहीं सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम लड़ रहे हैं तो तेजस्वी भाई लड़ रहे हैं। अगर तेजस्वी लड़ रहे हैं तो हम लड़ रहे हैं।सीएम ने कहा कि यह संदेश भाजपा को जाना चाहिए। आप जान लीजिए बिहार में आपकी सरकार नहीं टिकेगी। बंगाल में भी आपको कुछ नहीं मिलने वाला है ।
बता दे की बिहार में राजद ,कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन है वहीं बंगाल में आरजेडी टीएमसी के साथ गठबंधन की कोशिशों में जुटी है ।हालाकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आरजेडी बंगाल में कितने सीटो पर चुनाव लडेगी या फिर बिना चुनाव लड़े ही टीएमसी का सिर्फ चुनाव में समर्थन करेगी ।