बिहार :राज्य में शराबबंदी जारी रहेगी, दारूबाज नशामुक्ति केन्द्र जाएं -सीएम नीतीश कुमार

पटना /संजीव तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून पर पक्ष और विपक्ष द्वारा किए जा रहे पुनर्विचार की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है ।सीएम ने कहा राज्य में शराबबंदी जारी रहेगी, दारूबाज नशामुक्ति केन्द्र जाएं.मालूम हो कि सीएम  नीतीश कुमार पुलिस सप्ताह के बीएमपी फाइव में हुई समारोहिक परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए . समारोह में सीएम ने कहा कि कोई भी आदमी शराब के मामले में गड़बड़ी करता है तो उसे सीधा अंदर कर दें.


सीएम ने कहा कि शराब बीमारियों और मौत का बड़ा कारण है. शराबबंदी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ गंभीर कार्रवाई हो रही है. श्री कुमार ने कहा कि अप्रैल 2016 से जनवरी 2021 तक 2 लाख 55 हजार 111 मामले दर्ज किए हैं. शराबबंदी में शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है. पुलिस और मध्य निषेध के 619 कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही, 348 पर एफआईआर और 186 कर्मियों को बर्खास्त और 60 पुलिस अधिकारी थानेदार बनने वंचित हुए हैं.







मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी में मेरा काई स्वार्थ नहीं है, लोगों के हित में मैं इसे छोड़ने वाला नहीं हूं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने आपको बड़ा ज्ञानी समझते हैं लेकिन लिखते गड़बड़ हैं. 90 फीसदी लोग अच्छे हैं लेकिन सिर्फ 10 फीसदी लोग इधर से उधर में रहते हैं.

वहीं सीतामढ़ी में दरोगा की हत्या पर श्री कुमार ने कहा कि पुलिस पहुंची तो धंधा करने वालों ने गोली चला दी. हमेशा पुलिस को टीम में भेजें. सीएम ने कहा कि जब तक धरती है बापू के विचार जिंदा रहेंगे.