देश : कोरोना के 10 हजार से अधिक नए मरीज मिले,78 की हुई मौत

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 10,584 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,10,16,434 पहुंच चुकी है।वहीं 78 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,463 हो गई है।

मालूम हो की देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,47,306 है और बीमारी से अभी तक कुल 1,07,12,665 ठीक हो चुके हैं ।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि देश में कुल 1,17,45,552 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

वहीं देश में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21,22,30,431 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6,78,685 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।