टेढ़ागाछ (किशनगंज) /विजय कुमार साह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टेढ़ागछ थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित की गई।जिसमें 12 मामलों का निष्पादन हुआ। शेष 09 मामलें की सुनवाई अगले जनता दरबार तक के लिए विचाराधीन रखा गया है।इस जनता दरबार में कुल 21 फरियादियों ने पहुंच कर मामले का निष्पादन का गुहार लगाया था ।जिसमें झुनकीमुशहरा,चरघरिया, धवेली,मुशहरा,बैगना, भोरहा,हाटगाँव आदि गाँव से लोग पहुंचे थे।
इस दौरान थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया कि हर शनिवार को जनता दरबार का जमीन विवाद के निपटारे के लिए आयोजन होना निर्धारित है।जिसमें आपसी सहमति से मामलों का निपटारा किया जाता है।जनता दरबार में सीओ अजय कुमार चौधरी, प्रभारी सीआई सह हल्का कर्मचारी तारिक सहित जनप्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित थे।