बिहार /बेगूसराय
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा का बेगूसाय में जम कर विरोध हुआ है ।दोनों के सामने ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जम कर लात घुसे चले है ।मालूम हो कि बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के समय दोनों को विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के कार्यकर्ता ही आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लात-घूंसे तक चले। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण गिरते-गिरते बचीं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पर टिकट बेचने का आरोप लगाया।मालूम हो कि किसान आंदोलन के समर्थन में राहुल गांधी के आह्वान पर बिहार प्रदेश कांग्रेस ने किसान सत्याग्रह यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे थे कांग्रेस नेता और राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शुभारंभ किया जाना था । लेकिन राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा और प्रभारी भक्त चरण दास को भारी विरोध का सामना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए और इस दौरान खूब हाथापाई भी हुई।
इस विरोध के बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह सभी नेताओं को बाहर निकाला। इसके बावजूद काफी दूर तक विरोध करने वाले विरोध जताते रहे।विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है। टिकट की बिक्री की गई। जीतने वाली सीट महागठबंधन के दलों से पैसे लेकर बेच दी गई। लेकिन नेतृत्व कुछ सुन नहीं रहा है। विरोध के दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण गिरते-गिरते बचीं।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे नेताओं को पार्टी से निकाल देना चाहिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी को पूर्ण रूप से बर्बाद कर दिया जिसके कारण आज कांग्रेस पार्टी बहुत निचले पायदान पर पहुंच चुकी है।हंगामे के बीच दोनों नेता ट्रैक्टर रैली लेकर जिला मुख्यालय के हर-हर महादेव चौक पहुंचे। हर-हर महादेव चौक से पदयात्रा शुरू कर विभिन्न मार्गों से होते हुए कांग्रेस भवन पहुंचे और वहां प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर बात की। कार्यकर्ताओ के मानमनौवल की कोशिश जारी है ।लेकिन जिस तरह से लगातार कांग्रेस के नेता आपस में भीड़ रहे है उससे समझा जा सकता है कि बिहार कांग्रेस की स्थिति किस स्तर पर पहुंच चुकी है ।