देश /डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दिल्ली ,एनसीआर सहित उत्तर भारत के अलग अलग इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए ।मालूम हो कि करीब 10.31 मिनट पर झटके महसूस किए गए और करीब 40 सेकंड तक लोगों को तेज झटके महसूस हुए है । मालूम हो कि भूकंप की तीव्रता अफगानिस्तान में 7.5 बताई जा रही है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत में भूकंप का केंद्र राजस्थान बताया जा रहा है । वहीं अमृतसर में 6.1,दिल्ली में 4.2 की तीव्रता दर्ज की गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पंजाब ,जम्मू कश्मीर ,उत्तराखंड ,हरियाणा सहित अन्य राज्यो में भी ये झटके महसूस किए गए हैं । फिलहाल भारत में जान माल के नुकसान की कोई खबर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है ।झटको के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए और दहशत का माहौल देखा जा रहा है ।बता दे कि देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं ।