बिहार /पटना
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार में लंबे इंतजार के बाद आज मंत्री मंडल का विस्तार हो गया ।मालूम हो कि आज बीजेपी कोटे से 9 जबकि जदयू से 8 विधायकों को राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई है ।बीजेपी कोटे से शाहनवाज हुसैन को उद्योग मंत्री बनाया गया है ।जिसके कयास उसी दिन से लगाए जा रहे थे जब से उन्हें एमएलसी बनाया गया था ।वहीं नीरज कुमार बबलू जो कि स्व अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई है उन्हें भी पहली बार मंत्री बनाया गया है और वन पर्यावरण विभाग की जवाबदेही दी गई है। शाहनवाज हुसैन समेत 11 लोग पहली बार राज्य में मंत्री बने हैं। यह पहला मौका है जब वे राज्य की राजनीति में आए हैं और मंत्री पद संभाला है। उनके अलावा 10 मंत्री ऐसे हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं। पहली बार मंत्री बनने वालों में जनक राम पहली बार बने मंत्री है, वे पूर्व सांसद रह चुके हैं। अभी दोनो सदनों में किसी के सदस्य नहीं है। वे एमएलसी भी बनेंगे। मोहम्मद जमा खां पहली बार चैनपुर से बीएसपी से बने एक मात्र विधायक हैं जो जदयू में शामिल हुए और पहली बार मंत्री बने हैं। आलोक रंजन झा भी पहली बार मंत्री बने हैं।मालूम हो कि वो सहरसा विधान सभा से दूसरी बार चुनाव जीते हैं।
जयंत राज पहली बार मंत्री बने हैं।। अमरपुर से पहली बार जदयू से विधायक चुने गए हैं । छातरपुर के विधायक नीरज कुमार बबलू भी पहली बार मंत्री बने हैं। सुभाष सिंह पहली बारमंत्री बने हैं, वे गोपालगंज से बीजेपी के विधायक है। बांकीपुर से लगातार चार बार के विधायक नितिन नवीन भी पहली बार मंत्री बने हैं। सुमित कुमार सिंह पहली पहली बार मंत्री बने हैं। चकाई से निर्दलीय विधायक है सुमित।मालूम हो कि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे है सुमित। सुनील कुमार बिहार के पूर्व डीजी है, जो पहली बार मंत्री बने हैं। गोपालगंज के भोरे सुरक्षित क्षेत्र से है विधायक, पहली बार विधायक भी बने है। नारायण प्रसाद पहली बार पहली बार मंत्री बने हैं, वे नौतन से है विधायक।सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट विस्तार में ना सिर्फ युवा चेहरों का ध्यान रखा है बल्कि अनुभवी लोगो को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है ।श्रवण कुमार तीसरी बार मंत्री बने हैं तो मदन सहनी दूसरी मंत्री बने हैं। प्रमोद कुमार भी दूसरी बार मंत्री बने हैं। संजय झा भी दूसरी बार मंत्री बने हैं। लेसी सिंह दूसरी बार मंत्री बनी हैं, जबकि सम्राट चौधरी तीसरी मंत्री बने हैं।मालूम हो कि आज हुए विस्तार के बाद अब 31 मंत्री बिहार कैबिनेट में हो चुके है ।विस्तार के बाद सीएम नीतीश कुमार ने सभी शपथ लेने वाले मंत्रियों को बधाई दी है साथ ही उन्होने कहा कि सभी लोग मिल कर बिहार के विकास के लिए कार्य करेंगे ।
शपथ समारोह के कुछ देर बाद ही विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है और विजय कुमार चौधरी को शिक्षा मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है ।वहीं जमा खान को अल्पसंख्यक मंत्री बनाया गया है जबकि लेसी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाया गया है ।
नीतीश सरकार में मंत्री मंत्रिमंडल का विस्तार किसको क्या मिला
शाहनबाज़ हुसैन -उद्योग
श्रवण कुमार-ग्रामीण विकास
मदन सहनी-समाज कल्याण
प्रमोद कुमार-गन्ना उद्योग और विधि
संजय कुमार-झा-जल संसाधन और PRD
सम्राट चौधरी-पंचायती राज
नीरज कुमार बब्लू-पर्यावण
सुबाष सिंह-सहकारिता
नितिन नवीन-पथनिर्माण
सुमित कुमार-विज्ञान प्रावैद्यकी
सुनील कुमार-मद्य निषेद
नारायण प्रसाद-पर्यटन
जयन्त राज-ग्रामीण कार्य
आलोक रंजन-कला संस्कृत
मो जमा खान-अल्पसंख्यक
जनक राम-खान एवं भूतत्व
किसी क्या विभाग मिला देखे सूची

