देश : कोरोना के 9 हजार से अधिक नए मरीज मिले,78 की हुई मौत ।जानिए अब तक कितने लोगो को लग चुका टीका

देश /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक बीते  24 घंटे में COVID19 के 9,110  नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,08,47,304 पहुंच चुकी है । वहीं 78 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,55,158 हो गई है। मालूम हो कि  सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,43,625 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,05,48,521 है। 

देश में कुल 62,59,008 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि  कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20,25,87,752 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6,87,138 सैंपल कल टेस्ट किए गए ।