देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्रेटा थनबर्ग द्वारा टूलकिट जारी करने पर किया गया एफआईआर ,अभी एफआईआर में हालाकि नहीं दिया गया है नाम
दिल्ली की तीनों बॉर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है, दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया को मॉनिटर कर रही है ।उक्त बातें दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त श्री प्रवीर रंजन ने कहीं साथ ही उन्होंने कहा कि लगभग 300 सोशल मीडिया हैंडल पाए गए हैं ।जिनका इस्तेमाल घृणित और निंदनीय कंटेंट फैलाने के लिए किया जा रहा है ।
श्री रंजन ने पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि इन सोशल मीडिया हैंडल का इस्तेमाल कुछ वेस्टर्न इंटरेस्ट ऑर्गनाइजेशनों द्वारा किया जा रहा है, जो किसान आंदोलन के नाम पर भारत सरकार के खिलाफ गलत प्रचार कर रहे हैं ।
वहीं ग्रेटा थन बर्ग पर एफआईआर मामले पर बताया कि FIR में किसी का नाम अभी नहीं है, यह केवल टूलकिट को बनाने वालों के खिलाफ है, जो जांच का विषय है। दिल्ली पुलिस उस मामले की जांच करेगी ।
मालूम हो कि थनबर्ग ने ट्विटर पर टूलकिट जारी कर पूरे किसान आंदोलन की आगामी रणनीति को साझा किया है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले को लेकर सख्त है ।