किशनगंज /विजय कुमार साह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टेढ़ागाछ प्रखंड के चिल्हनियाँ पंचायत अंतर्गत सुहिया घाट स्थित रेतुआ नदी में बनी चचरी पुल यहाँ के लोगों का आगमन का सहारा है।यहां के लोगों के लिए नाव व चचरी पुल ही आवागमन का सहारा है।सुहिया घाट में बनी चचरी पुल से रोजमर्रे के कामकाजी राहगीरों का आना जाना लगा रहता है।ज्ञात हो कि सुहिया घाट होकर सैकड़ों लोग रोज साईकिल,मोटर साइकिल सवारी व पैदल यात्रा करने वालों राहगीरों चचरी पुल पार करने में अपनी जान हथेली में लेकर आवागमन कर रहें हैं।
जबकि आजादी के 73 साल बाद भी अबतक यहाँ पुल निर्माण नहीं हुआ।अबतक के विधानसभा, लोकसभा चुनाव में यहाँ आये प्रत्याशियों से पुल की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है।फिरभी यहाँ के लोगों के लिए आवागमन की समस्या बरकरार है।इस ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन की समस्या की सुधि लेने वाला कोई नहीं है।गौरतलब है कि इस घाट होकर कालियागंज,पलासी, बहादुरगंज,टेढ़ागाछ सहित आस पास के दर्जनों गाँव के लोगों का आवागमन रोज हो रहा है।स्थानीय लोगों ने सुहिया घाट में आरसीसी पुल निर्माण करने की मांग प्रशासन से की है। यहाँ पुल निर्माण होने से दर्जनों गाँव के लोगों का आवागमन सुलभ होगा।