स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में COVID19 के 8,635 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,66,245 पहुंच चुकी है ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं 94 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,486 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 1,63,353 है । जबकि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1,04,48,406 है।
देश में कुल 39,50,156 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि देश में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,77,52,057 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6,59,422 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।