झारखंड :पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का किया भांडाफोड,नोट छापने की मशीन सहित अन्य सामग्री बरामद ,चार गिरफ्तार


झारखंड /सिमडेगा 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा पुलिस को  बड़ी सफलता मिली है ।मालूम हो कि पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है । पुलिस ने इस करवाई में  जाली नोट सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डाॅ शम्स तबरेज ने बताया कि बोलबा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान 3,21,900 रुपए के साथ प्रदीप नामक युवक को पकड़ा गया था।जिसके बाद जब जप्त नोट की जांच की गई तो सभी नोट जाली मिले ।






उन्होने कहा कि  पुलिस ने इसके बाद जांच शुरू कर दी तो इसके तार पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से जुड़े मिले। एसपी श्री तबरेज ने बताया कि  गिरफ्तार प्रदीप की निशानदेही पर छत्तीसगढ़ से लोक सिंह और अमीत यादव नामक युवकों को गिरफ्तार किया।

एसपी श्री तबरेज ने बताया के पुलिस ने जांच का दायरा बढाया तो सिमडेगा से भी इस मामले में पंकज बडाईक नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। एसपी श्री तबरेज ने बताया कि पुलिस को इनके सभी के पास से आधे छपे नोट और नोटों को प्रिंट करने का सामान मिला है।वहीं  लैपटॉप, प्रिंटर, नोट छापने का कागज भी मिले हैं। एसपी श्री तबरेज  ने बताया कि एफआइसीएसएन और आरबीआई की टीम मिल कर आगे इस मामले की जांच करेंगी ।