किशनगंज : कदाचार मुक्त वातावरण में शुरू हुई इंटर की परीक्षा , डीएम एवं एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण






किशनगंज /संवादाता

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 को स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।जिला पदाधिकारी ने रेंडमली कई परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड से मिलान किया तथा जांच किया। उन्होंने सभी को प्रॉपर मास्क पहन कर एग्जाम देने को कहा। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षक, वीक्षक, मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य सभी लोगों को आईकार्ड पहन कर ड्यूटी करने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों के कमरे में पर्याप्त रोशनी हेतु केंद्राधीक्षक को अविलम्ब अतिरिक्त बल्ब एवं ट्यूब लाइट लगवाने का सख्त निर्देश दिए।सर्वप्रथम उन्होंने बालिका उच्च विद्यालय,किशनगंज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उपस्थित वीक्षकों से परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग के बारे में जानकारी प्राप्त किया।निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षक को निदेश दिया कि कॉर्नर वाले सभी कमरों को अनिवार्य रूप से जांच करेंगे। सभी टॉयलेट की भी जांच करेंगे।






सभी मजिस्ट्रेट आईडी कार्ड अवश्य साथ में रखें। इसके उपरांत मारवाड़ी कॉलेज,संत जेवियर्स स्कूल, बेथल मिशन स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि परीक्षा की पवित्रता को बनाए तथा कदाचार को बिल्कुल समाप्त करने हेतु जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल कर रही है। उन्होंने सभी दंडाधिकारियो, केंद्राधीक्षकों, वीक्षकों को निर्देश दिया कि अगर किसी भी परीक्षा केंद्र पर कदाचार करते हुए छात्र /छात्राएं पाए गए तो संबंधित दंडाधिकारियो, केंद्राधीक्षकों, वीक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील किया है कि परीक्षा में कदाचार को समाप्त करने हेतु जिला प्रशासन को सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कदाचार अपना कर आप परीक्षा पास कर सकते हैं परंतु आपमें वह योग्यता नहीं आ सकती है, जिसके बल पर आपका कैरियर बनेगा। अतः सभी संबंधित छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक परीक्षा की पवित्रता को हर हाल में बनाए रखें।इसके अतिरिक्त डीडीसी मनन राम,एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी,जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत प्रतिनियुक्त अन्य पदाधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण कर रहे हैं।उक्त जानकारी डीपीआरओ रंजीत कुमार द्वारा दी गई ।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *