देश : कोरोना के 11 हजार से अधिक मरीज मिले 118 की मौत

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में COVID19 के 11,427 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,57,610 पहुंच चुकी है ।

वहीं 118 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,392 हो गई है।

मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,68,235 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,04,34,983 है।

बता दे की देश में कुल 37,58,843 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,70,92,635 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 5,04,263 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।