किशनगंज /संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक प्रदेश अध्यक्षा लाजवंती झा की उपस्थिति में जिला कार्यालय में संपन्न हुआ ।जानकारी के मुताबिक इस बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर विधान पार्षद सह प्रदेश के कोषाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जयसवाल उपस्थित रहे ।बैठक की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लखबीर कौर ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी साथ ही उन्होंने आने वाले फरवरी माह में मंडल कार्यसमिति 14 मंडलों में संपन्न करने की तिथि एवं प्रभारी तय किया ।
बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने महिला कार्यकर्ताओं के बीच परिवार समाज और संगठन के बीच सामंजस्य स्थापित करने को बताया एवं महिला कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की । महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने महिला मोर्चा टीम के कार्यों कि सराहना कि एवं संगठन को और धारदार बनाने की अपील की ।


वहीं वक्ताओं ने कहा कि समाज और संगठन में सामूहिक विश्वास दोनों की उपयोगिता कार्यकर्ताओं के लिए मजबूती स्रोत होता है एवं महिला कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन एवं मोदी जी के ऊपर विश्वास को एक मजबूत नीव के रूप में माना गया ।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री महिला मोर्चा लता मोदी एवं मंच का संचालन अनुपम ठाकुर के द्वारा किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष अंजलि मंडल नगर अध्यक्ष दुर्गा स्वर्णकार ,आशा जी जिला मंत्री देवी जी दुर्गा देवी पिंकी देवी ,सपना ,अंजलि ,आशा जैसे भारी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी सुनिश्चित की।