देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में COVID19 के 13,083 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,33,131 पहुंच चुके है।
वहीं 137 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,147 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,69,824 है और बीमारी से ठीक होने वाले मामलों की संख्या 1,04,09,160 है।
मालूम हो कि देश में कुल 35,00,027 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है ।
आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,58,37,408 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,56,329 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।