देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है ।मालूम हो कि गाजीपुर बॉर्डर पर टिकैत को पुलिस धरना समाप्त करने के लिए नोटिस देने पहुंची थी ।जहा टिकैत ने प्रदर्शकारियों को संबोधित करते हुए कहा की वो गिरफ्तारी नहीं देंगे ,पुलिस चाहे तो गोली चलाए ।
टिकैत ने कहा प्रशासन ने बिजली, पानी बंद कर दिया है और वो यहां का पानी भी नहीं पिएंगे उनके गांव से जब पानी आएगा तभी वह पानी पिएंगे ।
मालूम कि गाजीपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ।साथ ही धारा 133 लगा दी गई है । गाजियाबाद डीएम और एसएसपी मौके पर मौजूद है और दिल्ली गाजियाबाद रूट को बंद कर दिया गया है।
।सूत्रों की माने तो राकेश टिकैत पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तैयारी कर चुकी है ।बता दे कि राकेश टिकैत पर गणतंत्र दिवस के दौरान आयोजित ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद ही एफ आई आर दर्ज किया गया है ।
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद प्रशासन ने धरना स्थल पर मौजूद लोगों को स्थल खाली करने का नोटिस दे दिया है और जल्द ही पुलिस कार्रवाई करने की बात सामने आ रही है । बता दे आज सुबह से ही आसपास के गांव के हजारों लोगों ने किसान आंदोलन के खिलाफ प्रदर्शन किया था और लोगों ने कहा था कि अगर प्रशासन जगह को खाली नहीं करवाती तो हम गांव वाले सड़क को खाली करवा देंगे ।