किशनगंज :गायत्री परिवार द्वारा रक्त दान शिविर का किया गया आयोजन

किशनगंज /संवादाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के 125वी जयंती पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया ।मालूम हो कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शिविर का आयोजन किया गया जहा कॉलेज के निदेशक डॉ दिलीप जायसवाल एवं वरिष्ट प्रज्ञा पुत्र श्री श्यामानंद झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।

श्री श्यामानंद झा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 10 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया है ।उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा समय समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन पूरे देश भर में किया जाता है ताकि रक्त की कमी से परेशान लोगो को मदद मिल सके, साथ ही उन्होंने कहा कि किशनगंज में आगे भी रक्त दान शिविर का आयोजन संस्था द्वारा किया जाएगा ।इस मौके पर मिक्की साहा ,रूपेश झा , पदमा भारतीय,राकेश कुमार ,सौरभ कुमार सहित अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।