किशनगंज :टेढ़ागाछ में 4 वर्षों से अधूरा पड़ा है 30 बेड का अस्पताल भवन

किशनगंज /विजय कुमार साह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टेढ़ागाछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में 30 बेड का भवन वर्षों से अधूरा पड़ा है।जिसके कारण यहां के स्थानीय लोगों को इस अस्पताल में इलाज कराने के दौरान बेड के अभाव में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।






ज्ञात हो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में 30 बेड का अस्पताल भवन का निर्माण 2016-17 में शुरू हुआ था।जो अबतक अधूरा है।टेढ़ागाछ प्रखंड में मात्र एक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ है।जहाँ बारह पंचायत से इलाज कराने लोग पहुंचते हैं।लेकिन यहां रोगियों को रखने के लिए भवन का अभाव है।इसके बाबजूद विगत चार वर्षो से निर्माणाधीन भवन अधूरा पड़ा है।






स्थानीय लोगों ने 30 बेड का अर्धनिर्मित अस्पताल भवन का निर्माण कराने की मांग जिला पदाधिकारी से की है। शुक्रवार को जदयू नेता संतलाल मंडल ने बताया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को काफी परेशानी होती है।फिर भी जिला प्रशासन भवन निर्माण को लेकर संवेदनहीन हैं।यहाँ महिला चिकित्सक के साथ साथ रोगियों के लिए बेड का भी अभाव है।यहाँ तक कि प्रसव के बाद प्रसूति एवं उनके साथ आये परिजनों को एक साथ ही रहना पड़ता है।जबकि महिला वार्ड की व्यवस्था अस्पताल में होना अनिवार्य है।