बिहार :ऑनर किलिंग मामले में हथियार के साथ सूटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार /खगड़िया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खगड़िया पुलिस ने आज ऑनर किलिंग मामले में एक सूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार गोपाल यादव के पास से हत्या में उपयोग हुए एक देशी पिस्टल और 12 चक्र जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि गोपाल को गोगरी थाना इलाके के शेरगढ़ से गिरफ्तार किया है। एसपी कुमार की माने तो गिरफ्तार गोपाल ने ही सुपारी लेकर चाँदनी खातुन की हत्या की थी।






गौरतलब हो कि चाँदनी की हत्या का मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हुआ है । एसपी श्री कुमार ने बताया कि चाँदनी के परिजनों की भूमिका अभी अनुसंधान के दायरे में है। जल्द ही इसका भी खुलासा होगा। एसपी ने कहा कि चाँदनी के हत्या मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जिसमे दो की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार सूटर गोपाल यादव पर पूर्व से भी दो संगीन मामले दर्ज है। आपको बता दें कि पिछले महीने 23 दिसंबर को गोगरी थाना इलाके के शेरगढ़ में युवती चाँदनी खातुन की लाश मिली थी। बदमाशों ने घर से खींचकर युवती को 5 गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले की ऑनर किलिंग के एंगल से जांच कर रही है।