खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नक्सलबाड़ी लायंस क्लब व नक्सलबाड़ी थाना की संयुक्त तत्वावधान में लायंस नेत्रालय के सहयोग से गुरुवार को जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया . जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवायी और डॉक्टर से सलाह लिया .
इस संबंध में जानकारी देते हुए नक्सलबाड़ी लायंस क्लब के सचिव कौशिक आचार्य ने बताया कि नक्सलबाड़ी थाना व लायंस क्लब की संयुक्त तत्वावधान में लायंस नेत्रालय के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया .आयोजित इस नेत्र जांच शिविर में 120 लोगों का नेत्र जांच किया गया .जिसमें चिकित्सकों द्वारा 21 लोगों को आंख की जांच करने के बाद उन्हें ऑपरेशन के लिए सलाह दिया गया .
जिन्हें आगामी सोमवार एवं शुक्रवार को बारी-बारी से सिलीगुड़ी नेत्र लायंस क्लब में ऑपरेशन के लिए ले जाया जायेगा. इनका भी ऑपरेशन निःशुल्क किया जायेगा . इस मौके पर नक्सलबाड़ी थाने के ओसी इफ्तेखार उल हसन, नक्सलबाड़ी लायंस क्लब के सचिव कौशिक आचार्यजी, नरेंद्र प्रसाद, प्रहलाद विश्वास, देव प्रसाद , भौमिक श्यामल, अनिल साह आदि उपस्थित थे .