खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बागडोगरा से सटे गंगाराम चाय बागान के निकट नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक मादा तेंदुए की मौत हो गयी . इसकी सूचना मिलते ही बागडोगरा फॉरेस्ट के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए की शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई.
इस संबंध में जानकारी देते हुए बागडोगरा फॉरेस्ट के रेंजर अधिकारी समीरण राज ने बताया कि सोमवार की देर रात नेशनल हाईवे पर गंगाराम चाय बागान के निकट वाहन की चपेट में आने से एक मादा तेंदुए की मौत हो गयी .
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच तेंदुए के शव को कब्जे में लिया गया और फॉरेस्ट में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम किया जायेगा.