देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 13,788 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,05,71,773 पहुंच चुकी है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किया गया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 145 लोगो की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,52,419 हो गई है।
देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घट कर अब 2,08,012 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,02,11,342 है।
आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल(17 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,70,93,036 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 5,48,168 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।