विदेश /एजेंसी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के ‘बोइंग-777’ विमान को कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर मलेशियाई प्रशासन ने कब्ज़े में ले लिया है ।
जानकारी के मुताबिक मलेशिया की एक स्थानीय अदालत के आदेश पर इस पाकिस्तानी विमान को कब्ज़े में लिया गया है.
बीबीसी के खबर के मुताबिक, पीआईए ने लीज़ की किस्तें अदा नहीं की थीं, जिसकी वजह से यह कार्रवाई की गई है ।
बताया गया है कि पीआईए ने साल 2015 में वियतनाम की एक कंपनी से इस बोइंग-777 विमान समेत दो विमान लीज़ पर लिये थे.
पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ‘यह विमान कराची से कुआलालंपुर गया था. लेकिन वापसी में जब यात्री इस विमान में सवार हुए, तो उसे उड़ान भरने की इजाज़त नहीं मिली. जिस वक़्त इस विमान को कब्ज़े में लिया गया, तब उसमें यात्री सवार थे. इस कार्रवाई के बाद 18 सदस्यीय चालक दल को भी कुआलालंपुर में ही रुकना पड़ा. कहा जा रहा है कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार, चालक दल के सभी सदस्यों को 14 दिनों के लिए कुआलालंपुर में ही क्वॉरंटीन में रहना होगा ।

पीआईए ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस घटना की पुष्टि की है.
पीआईए ने कहा है कि ‘मलेशियाई अदालत ने बिल्कुल एकतरफ़ा निर्णय सुनाया है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई.
एक अन्य ट्वीट में पीआईए ने लिखा, “पीआईए और दूसरी पार्टी के बीच लंदन की एक अदालत में मामला लंबित है. यह एक क़ानूनी लड़ाई है जो अभी चल रही है. लेकिन मलेशियाई अदालत ने एकतरफ़ा निर्णय सुना दिया. यह स्थिति स्वीकार करने लायक नहीं है. पीआईए ने इस बारे में पाकिस्तान सरकार से बात की है और इस मामले को राजनयिक स्तर पर उठाने की माँग की है.”
विमान कंपनी पीआईए ने यह भी कहा है कि कुआलालंपुर में फंसे अपने यात्रियों के लिए उसने ज़रूरी इंतज़ाम कर दिये हैं ।
ख़बर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यूजर जम कर पाकिस्तान का मज़ाक उड़ा रहे है ।
आप भी देखिए क्या कहते है यूजर :

