किशनगंज : पुलिस की सुरक्षा में बहादुरगंज स्वास्थ केंद्र में पहुंचाया गया कोविड का टीका

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस सुरक्षा के बीच कोविड 19 की वेक्सीन बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची ।जहाँ 16 जनवरी से प्रथम चरण का टीकाकरण शुरु किया जाऐगा ।टीका की खेप को अंचलाधिकारी कौसर ईमाम दंडाधिकारी के रुप में पुलिसबलों के साथ मिलकर सदर अस्पताल किशनगंज से बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तक वैक्सीन को अपनी सुरक्षा में लेकर पहुंचे।






वैक्सीन बॉक्स को पूरी सुरक्षा के बीच प्रयोगशाला में रखा गया है।अब तक पहले चरण के टीकाकरण के लिए एक सौ स्वास्थ्यकर्मियों का चयन किया गया है ।जिन्हें मोबाइल फोन से सूचना दी जाऐगी।






जहाँ वेक्सीन चयनितों को प्रतीक्षा करनी होगी तथा वारी वारी से इनका वेक्सीनेसन किया जाऐगा ।वेक्सीन लेने बाले लाभुकों को वेक्सीनेसन के बाद आधे घंटे तक रोके रखने के बाद हीं उन्हें यहाँ से डिस्चार्ज किया जाऐगा। 16 जनवरी से चलने बाली वेक्सीनेसन को लेकर अस्पताल प्रवंधन पूरी तरह से सावधान है ।