बिहार/बक्सर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अनुमंडल पुलिस ने लूट की योजना बनाते शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने मौके से सात लुटेरे को गिरफ्तार कर ली है। जब सातों की तलाशी ली गई तो तीन देसी कट्टा और छः करतूत हुआ। एसडीपीओ के के सिंह के नेतृत्व में डीआईयू एवं डुमराव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सभी लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
लुटेरे स्थानीय राज गोला के किराना व्यवसाई राहुल कुमार केशरी को लूटने की योजना बना रहे थे। व्यवसाई की दुकान पर काम करने वाला एक कर्मचारी लाइनर की भूमिका निभा रहा था। यह संयोग ठीक था कि घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस को भनक मिली और सभी को पुलिस धर दबोच लिया।
जानकारी देते हुए एसडीपीओ के के सिंह ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए 8 लुटेरे शामिल थे, लेकिन पुलिस के आने की भनक मिलते ही एक लुटेरा मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है पकड़े गए लुटेरे में बक्सर नगर क्षेत्र के नई बाजार का रहने वाला शाहरुख खान, मधुसूदन कुमार, औद्योगिक थाना क्षेत्र के मोहम्मद जाबिर साह और डुमराँव के रहने वाले मोहम्मद इस्ताक उर्फ गुड्डू , मुस्ताक उर्फ भोलू, मोहम्मद सैफ उर्फ राजा शामिल है। जबकि लाइनर की भूमिका निभाने वाला मिठू हाशमी बताया जा रहा है।
पिछले 7 सितंबर 2020 को शहर के शहीद पार्क के समीप राजगोला की किराना के थोक व्यवसाई सन्तोष केसरी के कर्मचारियों से सरेआम 8 लाख 75 हजार की राशि लूट की घटना को पुलिस ने गुरुवार को उद्भेदन कर दिया। घटना में शामिल तीन अपराधियों को 1 जनवरी की सुबह डुमराव के रेलवे स्टेशन के समीप से पुलिस गिरफ्तार किया था।जिनकी निशानदेही पर अन्य अपराधियों कि गिरफ्तारी हुई है। पूर्व में लुटेरों के पास से दो देशी कट्टा और 9 जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। पकड़े गए अपराधियों में आरिफ हुसैन, गोलू कुमार ठाकुर और सनी कुमार सिंह शामिल था।