देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश के अलग-अलग हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 18,645 कोरोना के नए मरीज मिले है ।
जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,04,50,284 पहुंच चुकी है।मालूम हो कि 201 लोगो की मौत बीमारी से बीते 24 घंटो में हुई है और बीमारी से मरने वालो की संख्या 1,50,999 हुई पहुंच चुकी है ।बता दे कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,23,335 है और अभी तक 1,00,75,950 लोग ठीक होने के बाद अस्पतालो से डिस्चार्ज हो चुके हैं ।
आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि शनिवार (9 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 1810,96,622 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,43,307 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।