देश: कोरोना के 18 हजार से अधिक नए मरीज मिले 228 की हुई मौत

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,222 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,04,31,639 पहुंच चुकी है।

वहीं 228 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,50,798 हुई।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,24,190 और बीमारी से ठीक होने वाले की संख्या 1,00,56,651 है।आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि शुक्रवार (8 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,02,53,315 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,16,951 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं