ट्विटर ने चलाया डोनाल्ड ट्रंप के एकाउंट पर डंडा,ट्रंप ने कहा हम चुप नहीं बैठेंगे

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्विटर द्वारा ट्रंप के एकाउंट पर डंडा चलाया गया है और ट्रंप के निजी ट्विटर हैंडल सहित आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी बंद कर दिया गया है ।बता दे कि ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पोटस से ट्वीट कर कहा था कि हम शांत नहीं रहेंगे साथ ही लिखा की ट्विटर फ्री स्पीच के लिए नहीं है जिसके बाद उक्त करवाई की गई है। ट्विटर द्वारा Potus से किए गए ट्वीट को कुछ मिनटों में ही हटा दिया गया ।

ट्विटर ने घोषणा की है कि उसने निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खाते (अकाउंट) को ‘आगे हिंसा और भड़कने के जोखिम’ के चलते स्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।ट्विटर द्वारा ट्रंप टीम के एकाउंट को भी बंद किया गया है ।
गौरतलब हो कि तीन दिन पहले ही ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल इमारत में घुसकर हिंसा की थी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी।
कैलिफोर्निया से संचालित सोशल मीडिया कंपनी का यह अभूतपूर्व कदम ट्रंप के इस ट्वीट के बाद सामने आया कि वह 20 जनवरी को अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं करेंगे।


ट्विटर ने अपने बयान में कहा, ‘‘डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट से हाल ही में किये गये ट्वीट की गहन समीक्षा के बाद और विशेष रूप से ट्विटर पर तथा उसके बाहर की जा रही उनकी व्याख्या के संदर्भ को देखते हुए हमने आगे और हिंसा के जोखिम के मद्देनजर अकाउंट पर स्थायी रूप से रोक लगा दी है।’’
स्थायी निलंबन के समय ट्रंप के 8.87 करोड़ फॉलोअर थे और वह 51 लोगों को फॉलो कर रहे थे।