देश : कोरोना के 16 हजार से अधिक मरीज मिले 201 की हुई मौत

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मंगलवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 16 हजार से अधिक कोरोनावायरस के मरीज मिले हैं ।

मालूम हो कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,375 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,03,56,845 पहुंच चुकी है।

वहीं 201 लोगो की मौत हुई है जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,49,850 हुई।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,31,036 और कुल रिकवरी की संख्या 99,75,958 है।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल (4 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17,65,31,997 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,96,236 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।